फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maa Nanda Devi fair starts today

छह दिवसीय प्रसिद्ध नंदादेवी मेला आज से होगा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Maa Nanda Devi fair starts today
नंदादेवी के प्रतीक कदली वृक्ष को नंदादेवी मंदिर जाबर ले जाते श्रृद्वालु। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहर में प्रसिद्ध छह दिवसीय नंदाष्टमी मेला मंगलवार तीन सितंबर से शुरू होगा। सुबह मंदिर में गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू होंगे। दिन में ड्योड़ीपोखर में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालेंगे। शाम सात बजे से एडम्स मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

नंदादेवी मंदिर मेला कमेटी ने मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था की गई है। मंगलवार तीन सितंबर को सुबह 7:30 बजे गणेश पूजन और जागर का शुभारंभ होगा, जिसमें चंद वंशज पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा भागीदारी करेंगे। इसके बाद 11 बजे से ड्योड़ी पोखर से छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालेंगे, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की सहभागिता रहेगी। ड्योड़ीपोखर से शुरू होकर सांस्कृतिक शोभायात्रा एडम्स मैदान पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

शाम सात बजे एडम्स मैदान में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौैहान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। मंदिर परिसर में प्रसाद, चूड़ी-चरेऊ समेत अन्य वस्तुओं की दुकानें लगी हैं और बच्चों के झूले भी लगे हैं। वहीं एडम्स मैदान में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं। यहां विभिन्न वस्तुओं, खाने पीने की चीजों समेत अन्य सामग्री की दुकानें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी और ऐपण में कुंजिका ने अव्वल
अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव के तहत सोमवार को मंदिर परिसर में हुई मेहंदी और ऐपण प्रतियोगिता में कुंजिका वर्मा ने बाजी मारी। मेहंदी में कुंजिका वर्मा, चंद्रा टम्टा, मीनाक्षी हर्बोला क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि काजल आर्या, कविता को सांत्वना पुरस्कार मिला। ऐपण में कुंजिका वर्मा प्रथम, बीना तिवारी द्वितीय, प्रियांशी लटवाल ने तृतीय स्थान पाया। भावना जोशी, प्रियंका बिष्ट, वैशाली आर्या, कृतिका राना को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक हेमलता वर्मा और मीना भैसोड़ा थीं। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
नंदादेवी मेले के लिए सीओ बने नोडल अधिकारी
एसएसपी ने भारी तादात में पुलिस लगाई, कंट्रोल रूम बनाया गया
अल्मोड़ा। नंदा देवी मेले को लेकर एसएसपी ददन पाल ने पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य को मेले की संपूर्ण पुलिस व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही मंदिर परिसर में एक कंट्रोल कक्ष की भी स्थापना की गई है।

एसएसपी ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक विशन लाल को मेला प्रभारी और चौकी प्रभारी एनटीडी संतोष देवरानी को सहप्रभारी बनाया है। उन्होंने मंदिर में सीसीटीवी और संचार उपकरण लगाने के निर्देश देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, 12 हेड कांस्टेबल, 50 पुरुष और महिला आरक्षी, मंदिर की सुरक्षा के लिए 25 टियर गैस स्क्वाड और एक गारद एवं क्यूआरटी को लगाया है। एक यातायात उपनिरीक्षक, आठ कांस्टेबल की नियुक्त की गई है। फायर सर्विस यूनिट और संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों, जेबकतरों के संबंध में सूचना केंद्र के लिए स्थानीय अभिसूचना कर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने मेले में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने, मंदिर में आने, जाने के अलग अलग मार्क बनाने, मादक पदार्थों का सेवन कर हंगामा करने वाले, महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed