फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown in Almora

ग्रीन जोन में शामिल अल्मोड़ा जिले को लॉकडाउन-3 में आज से मिलेगी ढील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Almora
अल्मोड़ा। लॉकडाउन-3 सोमवार चार मई से लागू हो रहा है। ग्रीन जोन में शामिल अल्मोड़ा जिले को भी कई राहत मिली हैं। रोस्टर के अनुसार अल्मोड़ा में व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। वहीं सरकारी कार्यालय सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक खुलेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। खुलने से पहले कार्यालयों को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं बेस अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में ओपीडी भी शुरू हो जाएगी। जबकि सायं चार बजे से सुबह सात बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों के अलावा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 50 फीसदी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। रोस्टर के हिसाब से व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने को लेकर नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा के साथ देर सायं तक बैठक चली। जिसमें अल्मोड़ा बाजार में भीड़ नहीं बढ़े इसके लिए रोस्टर के हिसाब से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अलग-अलग दिन खोलने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि नगर में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रेडीमेड, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, जनरल स्टोर, प्लास्टिक गुड्स, घड़ी, चश्मे, पूजन सामग्री, बर्तन, हैंडलूम, कम्प्यूटर, गिफ्ट सेंटर, खेल सामग्री, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कपड़े, ज्वैलर्स, जूते, चप्पल, कास्मेटिक्स, फर्नीचर, फोटो कलर लैब, प्रिंटिंग प्रेस, खेल सामग्री की दुकानें खुलेंगे। जबकि रविवार सहित सातों दिन मेडिकल स्टोर, राशन, बिल्डिंग मैटेरियल, आटोमोबाइल, फल, सब्जी, मिठाई, मोबाइल, स्टेशनरी, टेलर की दुकानें रोज खुली रहेंगी। मांस, मछली, चिकन की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। अति आवश्यकीय वस्तुओं की दुकानें जिन्हें पूर्व से ही खुलने की अनुमति थी वह दुकानें सुबह सात बजे से सायं चार बजे तक और लॉकडाउन-3 में अनुमति मिली नई दुकानें सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक खुलेंगी। जबकि हेयर कटिंग, सैलून, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें, जिम, कोचिंग सेंटर, होटल आदि दुकानें जहां भीड़ जमा होती है वह कदापि नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed