फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown: 10 people donated blood in blood bank

लॉकडाउन : ब्लड बैंक में हुई खून की कमी तो रक्तदान को पहुंचे महादानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: 10 people donated blood in blood bank
जिला अस्पताल अल्मोड़ा के ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदान करते रेडक्रास सोसायटी के सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा के ब्लड बैंक में ओ और बी पॉजिटिव रक्त की कमी के संबंध में अमर उजाला में खबर छपने का असर हुआ है। शुक्रवार को ब्लड बैंक में रेडक्रॉस सोसायटी ने दस यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

आपके प्रिय समाचार पत्र अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा स्थित ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव और बी पॉजिटिव खून की कमी की खबर प्रमुखता से छापी थी। खबर प्रकाशन के बाद जिला अस्पताल में शुक्रवार को रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ओ और बी पॉजिटिव ग्रुप वाले लोगों ने कुल दस यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरएस शाही ने बताया कि दस यूनिट रक्तदान के बाद शुक्रवार को ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो गया है। रक्तदान करने वालों में सभासद सौरभ वर्मा, परितोष जोशी, लोकेश जोशी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज रौतेला, अनूप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

युवाओं ने रक्तदान कर बचाई जान
बागेश्वर। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण शुक्रवार को एक मरीज की तबियत बिगड़ गई। जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में ओ पॉजिटिव ग्रुप का रक्त न होने पर परिजन परेशान हो गए। नगर के पांच युवाओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट निवासी तारा सिंह को पाइल्स की शिकायत है। बृहस्पतिवार को उसे अत्यधिक रक्तस्राव हो गया। परिजन उसे बृहस्पतिवार रात जिला अस्पताल लाए। रक्तस्राव के कारण उसका हीमोग्लोबिन भी कम हो गया था। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। मरीज को खून चढ़ाने की जरूरत थी। मजियाखेत निवासी गोविंद सिंह मेहता समेत कई लोगों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया में पोस्ट कर रक्तदान की अपील की। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे भगवत डसीला, शैलेंद्र चौहान, मुकेश साह, संजय खेतवाल, जगदीश धोनी ने रक्तदान किया। डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि मरीज का हीमोग्लोबिन तीन प्वाइंट तक गिर गया था। ऐसी स्थिति में उसे दवा भी नहीं दी जा सकती थी। इसलिए मरीज को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। इसके बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मरीज के परिजनों ने सभी अपीलकर्ताओं समेत रक्तदाताओं का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed