{"_id":"5e8d636c8ebc3e77a9471539","slug":"lock-down-ke-doran-nadiyon-me-pahunch-rahai-hain-yuwa180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown: नदियों में नहा रहे लोग, टूट रहा सोशल डिस्टेंस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
Uttarakhand Lockdown: नदियों में नहा रहे लोग, टूट रहा सोशल डिस्टेंस
Wed, 08 Apr 2020 11:08 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन किया गया है, ताकि लोग अपने घरों में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसके बावजूद लोग नदियों में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई बार तो नदियों के किनारे काफी भीड़ जमा होने की शिकायत भी मिल रही है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले भिकियासैंण के निकट रामगंगा नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत भी हो गई थी। पिछले कुछ दिन से गर्मी शुरू होने के साथ ही घाटी वाले इलाकों में युवा नदियों में नहाने पहुंच रहे हैं। खास तौर पर आबादी से दूर के क्षेत्रों में लोग लॉकडाउन की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पहले भिकियासैंण के निकट नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई थी। इधर अल्मोड़ा के निकट भैसोड़ा नामक स्थान में भी हर रोज युवा लॉकडाउन के दौरान स्वाल नदी में नहाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कोसी औऱ अन्य नदियों में भी युवाओं के नहाने पहुंचने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिससे घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती हैं। लोगों ने ग्रामीण इलाकों में राजस्व पुलिस की मदद से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की मांग की मांग की है।