फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   loan scam in co-operative bank almora

Almora: सहकारी बैंक में लोन घोटाला...पूर्व एमडी व जीएम समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी, ये लगा आरोप

Wed, 05 Aug 2026 09:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Wed, 05 Aug 2026 09:34 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा में लोन स्वीकृति में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक के तत्कालीन चार अधिकारियों और ऋणी फर्म के दो निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
loan scam in co-operative bank almora
घोटाला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा में लोन स्वीकृति में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक के तत्कालीन चार अधिकारियों और ऋणी फर्म के दो निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर बैंक प्रबंधन समिति की स्वीकृति के विपरीत ऋण सीमा बढ़ाने, कम जमानत सुरक्षा लेने और कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप हैं।

विज्ञापन

बैंक प्रबंधन की विधिक राय, लीगल ऑडिट और उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बैंक प्रबंधक समीर भटनागर की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार तीन मई 2017 को बैंक प्रबंधन समिति की बैठक में मैसर्स मां नंदा बिल्डकॉम प्राइवेट लिमिटेड अल्मोड़ा की दो करोड़ रुपये की कैश-क्रेडिट ऋण सीमा के नवीनीकरण को मंजूरी दी गई थी। फर्म के निदेशक आनंद सिंह चौहान और सुनीता चौहान हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि तत्कालीन बैंक अधिकारियों ने समिति के फैसले के विपरीत ऋण स्वीकृति पत्र संख्या 304 जारी कर दो करोड़ रुपये की स्वीकृत ऋण सीमा को बढ़ाकर सात करोड़ रुपये कर दिया। मामले में तत्कालीन प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, महाप्रबंधक धर्मवीर सिंह, सहायक महाप्रबंधक कर्ण सिंह बिष्ट, शाखा प्रबंधक मनोज राणा तथा फर्म के निदेशक आनंद सिंह चौहान और सुनीता चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम जमानत सुरक्षा और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप
जांच और लीगल ऑडिट में ऋण सुरक्षा के लिए बैंक के पास रखी गई इक्विटेबल मॉर्टगेज की संपत्ति निर्धारित मानकों की तुलना में कम पाए जाने का आरोप है। इसके अलावा ऋण से संबंधित दस्तावेजों और कोलेटरल सिक्योरिटी के प्रलेखन में भी कथित तौर पर कूटरचना और हेराफेरी सामने आई है। बैंक ने पत्र संख्या 1691 के माध्यम से मामले में कार्रवाई की है।

ऋण घोटाला में बैंक के प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली में संबंधित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। -बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed