फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lmgdha area panchayat meeting

क्षेत्र पंचायत लमगड़ा की बैठक 

Fri, 29 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lmgdha area panchayat meeting
गांवों की पंचायत - फोटो : अमर उजाला

जैंती (अल्मोड़ा)। क्षेत्र पंचायत लमगड़ा की राम सिंह धौनी ब्लाक सभागार में हुई बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य के मुद्दे छाए रहे। बैठक में मल्ला बिनौला से तल्ला बिनौला मोटर मार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिरखम-सैनोली-चौकुना-बरम समेत विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर सदस्यों ने आक्रोश जताया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


बीडीसी बैठक में सदस्यों ने सैनोली, ध्यूली धौनी, नाटाडोल, भांगाद्योली में जीर्ण शीर्ण विद्युत पोल नहीं बदलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों और अस्पतालों में डाक्टरों की कमी बनी हुई है। उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल बकस्वाड़ में डाक्टर के नदारद रहने पर नाराजगी जताई। समाज कल्याण द्वारा एक साल से विधवा पेंशन जारी नहीं करने पर आक्रोश जताया है। सदस्यों ने मोतियापाथर, नाटाडोल समेत कई मार्ग में घटिया डामरीकरण, कलमठो, नालियों के बंद होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों और खेतों में घुसने का मामला उठाया। 
विज्ञापन


बैठक में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधिकारियों को फटकार लगाई और डामरीकरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की अन्य समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि निर्माण और विकास कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ प्रकाश चंद्र, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, सीएमओ डा. आरसी पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, दीवान सतवाल, नंदन प्रसाद, कुंवर सिंह, हयात धौनी, नर्मदा तिवारी, हेमा आर्या, किरन मेलकानी, राजेंद्र जोशी, सुंदर सिंह, कुंदन सिंह, मोहन कुंजवाल, पान सिंह नेगी, भुवन पांडे समेत पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कमला आर्या और संचालन खंड विकास अधिकारी जेआर आर्या ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed