{"_id":"683f3d5eaf6b9698c308c6a9","slug":"light-rain-in-almora-and-hailstorm-in-dwarahat-almora-news-c-232-1-shld1003-128966-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में हल्की बारिश और द्वाराहाट में बरसे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में हल्की बारिश और द्वाराहाट में बरसे ओले
Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मंगलवार को मौसम ने फिर करवट बदली। द्वाराहाट क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। अल्मोड़ा समेत अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई। नगर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार सुबह से धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय अचानक आसमान बादलों से घिर गया। और हल्की बारिश शुरू हो गई। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया। जबकि बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था। उधर द्वाराहाट के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश हुई। जिससे पारा गिर गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं ओलावृष्टि ने फल-फूलों और सब्जियों को भारी क्षति पहुंचाई है। संवाद