फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Library Foundation Day

सार्वजनिक पुस्तकालय के स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Library Foundation Day
गरुड़ में सार्वजनिक पुस्तकालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विद्या भारती - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। सार्वजनिक पुस्तकालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरी दत्त जोशी ने कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने पुस्तकालय में पुस्तकें दान कीं।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि एडवोकेट डीके जोशी और सीएस बड़सीला के प्रयासों से स्थापित सार्वजनिक पुस्तकालय क्षेत्र के युवाओं के कैरिअर निर्माण में मददगार साबित हो रहा है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने आयोजकों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

सिविल सोसायटी के संरक्षक डीके जोशी ने पुस्तकालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए अभय उपाध्याय, आदित्य बड़सीला, अंजली पांडे, रक्षित जोशी, विक्रम सिंह को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन पुस्तकालय के अध्यक्ष सीएस बड़सीला ने किया। वहां पर मोहन चंद्र कंसेरी, कैलाश चंद्र जोशी, सुरेंद्र वर्मा, जावेद सिद्दीकी, गीता जोशी, विमला जोशी आदि थीं। पुस्तकालय के लिए डॉ. राजीव जोशी, अनिल जोशी, जीवन सिंह दोसाद, डॉ. गिरीश अधिकारी, नंदाबल्लभ पंत, सुरेंद्र वर्मा, लक्ष्मी दत्त पांडे आदि ने पुस्तकें दान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed