फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Library Building Inauguration

बग्वालीपोखर में पुस्तकालय भवन का उद्घाटन     

Fri, 23 Jun 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 23 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर में धनुली देवी भंडारी जनता पुस्तकालय चैरिटेबल ट्रस्ट का पुस्तकालय भवन बन गया है। क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। उन्होंने पुस्तकालय में कक्ष निर्माण आदि विकास कार्यों के लिए राशि देने का आश्वासन दिया।      

विज्ञापन


विधायक नेगी ने कहा कि तकनीक के इस दौर में लोग अध्ययन कार्यों से दूर हो रहेे हैं। इस कारण तमाम तरह की विकृतियां फैल रही हैं। ट्रस्ट ने पुस्तकालय का निर्माण कर क्षेत्रवासियों को नई राह दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने केंद्र, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि विधानसभा में आधे से एक किमी सड़क के लिए 50 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। पंचायत से प्रस्ताव पास कराकर सरकार को भेजने की अपील की। उन्होंने नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का आह्वान किया। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव अपनी तरफ से प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पुस्तकालय के विकास के लिए भी वह सहयोग करेंगे। वहां बड़ा कक्ष, सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व ट्रस्ट की ओर से विधायक का स्वागत किया गया। स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, मंडल अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने विचार रखे। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। पुस्तकालय के संस्थापक प्रबंधक ट्रस्टी जगत सिंह भंडारी आदि ने विधायक का अभिनंदन किया। ट्रस्टी डीडी जोशी, कुंदन सिंह मेहता, हरिशरण शर्मा, शिवदत्त पांडे, प्रमोद जोशी, अमरनाथ गोस्वामी, भूपाल भंडारी आदि थे।       
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed