फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Letting vdo in almora

ग्राम विकास अधिकारियों और मृतक की पत्नी ने दिया धरना

Fri, 12 May 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।  Updated Fri, 12 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Letting vdo in almora
धरना देते वीडीओ - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। भनोली तहसील के पाली गुणादित्य के ग्राम विकास अधिकारी पनी राम की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और विवेचना में हो रहे विलंब से गुस्साए ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। धरने में मृतक पनी राम की पत्नी बीना देवी भी बैठीं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वीडीओ एसोसिएशन ने 15 मई से कलमबंद कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि 19 अप्रैल की रात उद्यान सचल केंद्र पाली गुणादित्य में वीडीओ पनीराम (55) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजस्व पुलिस ने 20 अप्रैल को माली दीपक बिष्ट को धारा 302 और एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया था। विभिन्न संगठन मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग कर रहे थे। इसके बाद डीएम सविन बंसल ने 26 अप्रैल को मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


मामले की विवेचना में विलंब और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक की पत्नी बीना देवी और ग्राम विकास अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व पुलिस ने पत्रावली अब तक रेगुलर पुलिस को नहीं सौंपी है और मामले की विवेचना में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वीडीओ हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की। एसोसिएशन ने 15 मई से कलमबंद हड़ताल कर कार्य बहिष्कार शुरू करने का ऐलान किया है। मृतक की पत्नी बीना देवी ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर पुलिस ने जांच कर अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की तो वह डीएम कोर्ट में आत्मदाह को मजबूर होंगी। 

बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम विवेक राय को एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा। पुलिस उपाधीक्षक की प्रदर्शनकारियों से वार्ता हुई। एसडीएम ने बताया कि हत्याकांड की पत्रावली राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दी है। सभा की अध्यक्षता  एसोसिएशन के अध्यक्ष दलीप भंडारी और संचालन महामंत्री उमा पति पांडेे किया।


प्रदेश महामंत्री केएस सामंत, जिलाध्यक्ष नैनीताल तनवीर अहमद, अशोक वर्मा, पंकज कांडपाल, शंकर दत्त तिवारी, आनंद भट्ट, केशर सिंह बिष्ट, वैश मोहम्मद, इंतखाब आलम, कृपाल सिंह भोज, आनंद बिष्ट, हरीश सुयाल, अभिषेक कुमार, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार, पंकज सुमोरी, मनोज धामी, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कमार, भूपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, राजेंद्र बगड़वाल आदि बैठे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed