{"_id":"648b5bb35921d36313001cd4","slug":"less-water-and-power-supply-in-sult-almora-news-c-8-1-168455-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सल्ट में बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सल्ट में बिजली गुल, पेयजल आपूर्ति ठप
Fri, 16 Jun 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इस तरह डंपर के पास खाली बर्तनों की लगी कतार। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र में बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे 15,000 की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले दो दिनों से पूरे दिन बिजली कटौती होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है।
सल्ट क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पूरे दिन और रात के समय भी बिजली कटौती हो रही है। नतीजतन दो दिनों से क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली शशिखाल-कोटेश्वर पेयजल योजना के पंप ठप हैं और लोग पानी के लिए तरस गए हैं। नल सूखे हैं और लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंप से पानी ढो रहे हैं। किसी तरह एक सप्ताह बाद पंप हाउस को बिजली आपूर्ति करने वाली टूटी लाइन के ठीक होने पर लोगों को राहत मिली थी लेकिन दो दिन बाद ही फिर से बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों में जल निगम और यूपीसीएल के खिलाफ आक्रोश है। इसके बावजूद जल निगम और यूपीसीएल के अधिकारी समस्या नहीं सुलझा रहे।
अल्मोड़ा में टैंकर, डंपर से बांटा 45,000 लीटर पानी
अल्मोड़ा। लमगड़ा, गुरुड़ाबांज, जागेश्वर, काफलीखान, बाटुला, दुगालखोला, अंग्यारपानी, डीनापानी आदि क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही जिससे यहां की नौ हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, डंपर से 45,000 लीटर पानी बांटा। टैंकर देखते ही लोग खाली बर्तन लेकर दौड़ पड़े। कुछ लीटर पानी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।