फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Less Teacher And Lab in Almora

Almora News: शिक्षक और प्रयोगशाला के बिना पढ़ रहे विज्ञान

Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 28 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Less Teacher And Lab in Almora
जीआईसी मनसारी नालाचौड़ा।।संवाद
अल्मोड़ा। ताकुला क्षेत्र के जीआईसी मनसारी नालाचौड़ा में न तो विज्ञान प्रयोगशाला है और न ही विज्ञान के शिक्षक। स्थापना के 19 साल बाद भी यहां प्रयोगशाला नहीं बन सकी। इसके बावजूद शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावे कर विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाने के सपने दिखाए जा रहे हैं। यह लापरवाही यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

जीआईसी मनसारी नालाचौड़ा में वर्ष 2004 में इंटर विज्ञान वर्ग संचालित हुआ। तब क्षेत्र के विद्यार्थियों में यहां विज्ञान का बेहतर ज्ञान मिलने की उम्मीद थी जो अधूरी रही। करीब 19 साल तक इंतजार के बाद भी यहां प्रयोगशाला नहीं बन सकी है। यहां आसपास के दस से अधिक गांवों के 40 से अधिक विद्यार्थी विज्ञान की पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं लेकिन प्रयोगशाला न होने के कारण उन्हें विज्ञान का पूरा ज्ञान नहीं मिल पा रहा है जिससे वे परेशान हैं। अभिभावक भी चिंतित हैं। यहां प्रयोगशाला न होने के कारण दो साल में क्षेत्र के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने दूसरे विद्यालयों में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन







विद्यालय में शिक्षकों के पांच पद खाली
अल्मोड़ा। विद्यालय में विज्ञान विषय का एक भी शिक्षक भी नहीं है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के प्रवक्ता का पद दो साल से खाली है। इतिहास, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी पढ़ाने के लिए प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई है। एलटी संवर्ग में भी कला शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी भी विभाग को दी गई है। शासन स्तर से ही ये दोनों कार्य संभव हैं। - विनय कुमार आर्या, खंड शिक्षाधिकारी, ताकुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed