फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lepord

मनान के पास तारबाड़ में फंसा तेंदुआ

Thu, 18 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत मनान के पास खेतों की तारबाड़ में एक तेंदुआ फंस गया। सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंच गए और करीब साढ़े तीन घंटे बाद तेंदुए को बेहोश करके रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा भेजा गया।
विज्ञापन


तेंदुए को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सड़क में कुछ देर जाम  भी लग गया।
बृहस्पतिवार की सुबह मनान निवासी कृष्ण चंद्र  सोमेश्वर-अल्मोड़ा रूट में मनान के पास स्थित अपने खेत में गए। इस  दौरान उन्होंने खेतों की तारबाड़ में एक तेंदुए को फंसा देखा। उन्होंने  इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने तेंदुए को बेहोश करके तारबाड़ से निकाला और पिंजरे  में रखकर अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। इस दौरान तेंदुए को देखने वालों की भीड़ लग गई। इस कारण सोमेश्वर अल्मोड़ा रूट में कुछ देर तक जाम भी लग  गया।
विज्ञापन


उप वन क्षेत्राधिकारी  चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि तारबाड़ में फंसा तेंदुआ मादा है। जिसकी उम्र  करीब चार वर्ष और लंबाई पांच फीट है। तेंदुए को तारबाड़ से निकालने वाली टीम  में केवलानंद पांडे, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहनी, वन दरोगा गोपाल  सिंह नयाल, वन रक्षक त्रिलोक सिंह कैड़ा, कुंदन सिंह बिष्ट, गिरधारी  कांडपाल, भूपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed