{"_id":"6980e0b04eeeeedde20d9793","slug":"leopard-threat-creates-panic-again-in-ranidhara-almora-news-c-232-1-alm1002-139374-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीधारा में तेंदुए की धमक से फिर दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीधारा में तेंदुए की धमक से फिर दहशत
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:30 बजे क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक बंदर पर अचानक हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बंदर को लेकर झाड़ियों की ओर भाग गया।
क्षेत्र में दोबारा तेंदुए दिखाई देने से लोगों में एक बार फिर तेंदुए का खौफ बढ़ गया है। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने तेंदुए की सक्रियता पता करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुए की मौजूदगी बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने वन विभाग से जल्द लोगों को तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
बौनीगाड़ में मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटा वन विभाग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बौनीगाड़ स्थित विद्यालय के पीछे सोमवार सुबह तेंदुए का शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर तेंदुए पर पड़ी। पहले तो लोगों ने उसे जिंदा समझा लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत की पुष्टी हुई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। प्रथम दृष्टया बीमारी, आपसी संघर्ष या अन्य प्राकृतिक कारणों की आशंका जताई जा रही है। मृत नर तेंदुए की लंबाई सात फुट आंकी गई है।
विज्ञापन
-- -
मृत मिले तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा। -काकुल पुंडीर, एसडीओ, वन विभाग रानीखेत