फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard that preyed on cattle in Purana Lohba was caged.

Almora News: पुराना लोहबा में मवेशियों को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Leopard that preyed on cattle in Purana Lohba was caged.
चौखुटिया (अल्मोड़)। सिमलखेत के पुराना लोहबा तोक में लंबे समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। आखिरकार तेंदुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने बीते एक महीने में कई मवेशियों को अपना शिकार बना लिया था। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। मवेशियों पर हमलों की सूचना के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। रविवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की दहशत के कारण वह गोशालाओं की रात में पहरेदारी करने को मजबूर थे। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर आगे की प्रक्रिया के तहत उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उचित स्थान पर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

------------------
वर्जन :
वनविभाग क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभाग को तेंदुए को पकड़ने में सफलता मिली है। आगे भी क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी। - गोपाल दत्त जोशी, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन

-----------------
तेंदुए के शावक का मिला शव

बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के सैम मंदिर वार्ड में तेंदुए के शावक का शव मिला। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया गया है। शावक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सैम मंदिर वार्ड निवासी व्यापारी हेम चंद्र सिंह परिहार ने बताया कि गिरेछीना सड़क के किनारे तेंदुए के शावक का शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। विभागीय कर्मचारी शव को अपने साथ लेकर गए। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि शावक करीब चार महीने का था। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी मौत का कारण मां से बिछड़ना, भूख या ठंड हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वन विभाग ने जोशीखोला में लगाया पिंजरा

अल्मोड़ा। नगर में तेंदुए की दहशत का मामला न्यायालय पहुंचने के बाद वन विभाग ने जोशीखोला में पिंजरा लगा दिया है। इससे लोग राहत महसूस करने लगे हैं। वहीं तेंदुए की दहशत से प्रभावित अन्य क्षेत्रों में भी पिंजरा लगाने की मांग की जा रही है। शनिवार को तल्ला जोशीखोला निवासी दीप चंद्र जोशी ने स्थायी लोक अदालत में अपील पत्र दिया। उन्होंने बताया कि तल्ला जोशीखोला में बीते 14 दिसंबर को आर्य कन्या इंटर कॉलेज के खंडहर और देवी मंदिर के पास तेंदुए की आवाजाही देखी गई। कहा कि इसके बाद 18 दिसंबर और एक जनवरी को भी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। उन्होंने न्यायालय से इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए वन विभाग को आदेशित करने की अपील की। इसके बाद सोमवार को वन विभाग की टीम ने नगर के तल्ला जोशी खोला में पिंजरा लगाया। टीम ने क्षेत्र में गश्त भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed