फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard, synonymous with terror in Almora, imprisoned in a cage

Almora News: अल्मोड़ा में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Leopard, synonymous with terror in Almora, imprisoned in a cage
अल्मोड़ा। रानीधारा सहित अन्य क्षेत्रों में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। इससे लोगों को राहत मिली है। हालांकि नगर के अन्य हिस्सों में तेंदुए की दहशत अभी भी बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के रानीधारा क्षेत्र में लोग लंबे समय से तेंदुए की दहशत में थे। कई बार शाम होते ही तेंदुआ आबादी क्षेत्र में आ जा रहा था। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शाम को आवाजाही करने के दौरान भी लोगों को जान का खतरा बना हुआ था। रानीधारा क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से तेंदुआ क्षेत्र में कई बार दिखाई दे रहा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया था। मंगलवार की रात आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग के अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा ने बताया कि बुधवार की सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को रेस्क्यू कर नगर के एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया जहां तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया। तेंदुए की उम्र करीब 10 से 12 साल होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक तेंदुए को उच्चाधिकारियों ने जंगल में छोड़ने की अनुमति नहीं दी है। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जाएगा। वहां वन दरोगा सतेंद्र सिंह नेगी, भाष्कर नाथ, ऋषभ सेमवाल, वन बीट अधिकारी विवेक तिवारी, राहुल मनराल, प्रकाश कुमार, क्यूआरटी सदस्य नीरज नेगी और मनोज जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन



वर्जन :
रानीधारा क्षेत्र में दहशत का पर्याय तेंदुआ पिंजरे में फंस गया है। इसके बाद तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। तेंदुए को छोड़ने के आदेश नहीं हैं। तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर में ही रहेगा। - किशोर गोस्वामी, वन क्षेत्राधिकारी मिनी जू अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गोशाला में घुसा तेंदुआ, गाय को बनाया निवाला



स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे क्षेत्र के कैहडगांव, तामाढौन, भाकूडा, पैठाना, तिमली, जसपुर, खटलगांव सहित दर्जनों गांवों में तेंदुए की दहशत है। तेंदुए ने एक घर की गोशाला में घुसकर बंधी गाय को मार डाला। मंगलवार की रात केहडगांव निवासी जगत सिंह गैड़ा की गोशाला में तेंदुआ घुस गया। गोशाला में बंधी एक गाय को तेंदुए ने मार डाला। एक दिन पहले तेंदुआ उनके घर से कुत्ते के पिल्ले को उठा ले गया। इसके अलावा तेंदुए ने पांच दिन पहले गांव के बालम सिंह मनराल की गाय को भी मार डाला था। क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं, जौरासी क्षेत्र के रेंजर उमेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में उनकी टीम लगातार गश्त कर रही है। क्षेत्र में ट्रैप कैमरा लगाने की योजना बनाई जा रही है। समस्याएं बढ़ने पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed