{"_id":"613904a58ebc3e2662438c20","slug":"leopard-pounced-on-a-six-year-old-girl-playing-in-the-courtyard-of-the-house-almora-news-hld4372764189","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में खेल रही छह साल की बच्ची पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आंगन में खेल रही छह साल की बच्ची पर झपटा तेंदुआ
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के मटेला गांव में घर के आंगन में खेल रही एक छह साल बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़ भाग निकला। घायल बच्ची को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। क्षेत्र में बढ़ रहे तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। उन्होंने तेंदुए से निजात को पिंजड़ा लगाने की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब सात बजे हवालबाग ब्लॉक के मटेला गांव में हरीश सिंह बिष्ट की छह वर्षी पुत्री वैष्णवी घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच घात लगाए बैठे तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। उसे घसीट कर ले जाने लगा, लेकिन अन्य बच्चों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग निकला। बच्ची के परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग लेकर पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
बजरंग दल के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए के आतंक से दहशत बनी हुई है। कई मवेशियों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने डीएफओ से वार्ता कर क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने की मांग की गई है।