फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard lifts innocent from mother's lap in Dungri village

डुंगरी गांव में ढाई साल के बच्चे को मां की गोद से उठाकर ले गया तेंदुए, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard lifts innocent from mother's lap in Dungri village
हर्षित मेहरा, फाइल फोटो। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डुंगरी उडल गांव में सोमवार देर शाम तेंदुआ ढाई साल के मासूम को मां की गोद से उठाकर ले गया। बच्चे की तलाश में तेंदुए के पीछे गए ग्रामीणों को घर से करीब तीन सौ मीटर दूर जंगल में मासूम का शव बरामद हुआ। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

भैंसियाछाना ब्लॉक के पेटशाल उडल गांव में ढाई वर्षीय हर्षित मेहरा पुत्र देवेेंद्र मेहरा को उसकी मां हेमा मेहरा घर के आंगन में बैठ कर दूध पिला रही थी।
इस दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने झपटा मारकर बच्चे को मां की गोद से उठा लिया और जंगल की ओर ले गया। मां की चीख सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण वहां पंहुचे और तेंदुए के पीछे जंगल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

घर से करीब तीन सौ मीटर दूर झाड़ियों में उन्हें तेंदुए की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने झाड़ियों में पत्थर फेंके तो तेंदुआ बच्चे को झाड़ी में छोड़ कर भाग निकला। बच्चे की मौत हो चुकी थी। सूचना पर वन विभाग और राजस्व पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed