{"_id":"5aa5621b4f1c1bbf758b4ce7","slug":"leopard-kills-women-severely-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने वृद्धा को किया गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने वृद्धा को किया गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सल्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत कालीगाड़ के तोक चौहानबाखली निवासी मोहनी देवी (62) पत्नी अनोप सिंह पर आज सुबह तेंदुए ने हमला कर उसे लहूलुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार को मोहनी देवी गोशाला के पास ही खेतों में घास काट रही है। सुबह करीब नौ बजे तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के मुंह और पेट पर पंजे मार दिए। मोहनी देवी के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। तब तक तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल मोहनी देवी को स्वास्थ्य केंद्र देवायल भर्ती काराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रामनगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन