{"_id":"df3e9e7c6ff871972be1be79d26006ed","slug":"leopard-jhapata-on-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ ग्रामीण पर झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ ग्रामीण पर झपटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती तहसील के बिराड़ गांव में शनिवार शाम घर लौट रहे ग्रामीण पर तेंदुआ झपट गया। ग्रामीण ने किसी तरह जान बचाई। बताया जाता है कि गांव के आसपास तेंदुए के साथ दो शावक भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
बिराड़ गांव निवासी मुकेश जोशी पड़ोस से अपने घर को लौट रहे थे। इसी दौरान मुकेश पर तेंदुआ झपट गया। मुकेश ने शोर मचाया और जान बचाकर भाग गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। बिराड़ की प्रधान शांति देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह धौनी ने वन विभाग से तेंदुए और उसके शावकों को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन