फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard enters house and attacks old woman in almora

अल्मोड़ा: तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, सिर-हाथ को पंजों से नोचा; बहू की चीख से बची जान

Fri, 21 Aug 2026 02:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: Heera Updated Fri, 21 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के फूलाई गांव में शुक्रवार तड़के करीब रात 3 बजे घर में घुसे तेंदुए ने 88 वर्षीय वृद्धा परुली देवी पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उनके सिर और हाथों पर पंजों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Leopard enters house and attacks old woman in almora
तेंदुए ने वृद्धा पर हमला किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के ग्राम पंचायत गुमटी के फूलाई गांव में शुक्रवार तड़के घर में घुसे तेंदुए ने सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान अमन बिष्ट ने बताया कि फूलाई निवासी परुली देवी (88) पत्नी स्व. आन सिंह रात करीब तीन बजे घर में सो रही थीं। इसी दौरान तेंदुआ घर के अंदर घुस आया और वृद्धा के सिर पर वार करने के साथ ही हाथों में पंजे मारकर उन्हें घायल कर दिया। वृद्धा के शोर मचाने पर घर में सो रही उनकी बहू जाग गई। उसने आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद ग्रामीण घायल वृद्धा को भिकियासैंण अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रामनगर रेफर कर दिया। वृद्धा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों के हमलों को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल वृद्धा का हाल जाना। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश और निगरानी के लिए प्रभावित क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की सक्रियता वाले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है और जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed