फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard attacks woman in Almora, hospitalized

Almora News: अल्मोड़ा में महिला पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks woman in Almora, hospitalized
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आदमखोर तेंदुओं की दहशत कम नहीं हो रही है। शनिवार सुबह भैंसियाछाना ब्लॉक के पेटशाल स्थित डुंगरी गांव में उस वक्त खलबली मच गई जब जंगल में घास काट रही 48 वर्षीय बिमला देवी पर तेंदुए ने दिन में जानलेवा हमला कर दिया। साथ गई दूसरी महिला की सूझबूझ और शोर मचाने पर तेंदुए को भागना पड़ा जिससे महिला की जान बच सकी। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बिमला देवी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गांव की एक अन्य महिला के साथ जंगल में घास काटने गई थी। खतरे से अनजान घास काट रही बिमला देवी पर वहां घात लगाए एक तेंदुए ने हमला कर दिया। साथी पर हमला होते देख दूसरी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर तेंदुआ बिमला देवी को छोड़ कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी आदि लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े और उसे गांव की सीमा से दूर तक खदेड़ दिया। हमले में महिला के हाथ और पैर पर नाखूनों के गहरे जख्म बन गए। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन उसे मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने गश्त की

- महिला पर तेंदुए के हमला की सूचना पर वन अधिकारियों ने तत्काल एक टीम घटनास्थल पर भेजी। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से हिंसक तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम ने मौके पर पंजों के निशान और संघर्ष के साक्ष्यों का जायजा लिया। बताया कि शाम तक तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया जाएगा।
घायल महिला को दिया मुआवजा
- वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन विभाग के मानकों के मुताबिक तेंदुए के हमले से घायल महिला को मुआवजा दे दिया है। उन्होंने बताया कि आसान शिकार की तलाश में तेंदुए आबादी की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों ने जंगल जाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

शाम होते ही बढ़ जाता है खौफ
- ग्रामीणों के मुताबिक कई बार गांव के पास तेंदुए और अन्य वन्यजीव दिखाई देते हैं। ऐसे में लोग शाम होते ही घरों में कैद होने के लिए मजबूर है। गांव में तेंदुए हमले की घटना के बाद अब स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल्द तेंदुए की दहशत से निजात दिखाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed