फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard attacked father and son in almora

Almora News: तेंदुए से दो मिनट का संघर्ष और पिता-पुत्र ने मौत के जबड़े से खींच ली जिंदगी, दोनों को चोटें आई

Tue, 24 Jun 2025 04:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Jun 2025 04:40 PM IST
सार

माल गांव में घर की गैलरी में आए तेंदुए ने सोमवार सुबह पिता पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों ने हिम्मत दिखाकर दो मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर उसके जबड़े से अपनी जिंदगी खींच ली। आखिर तेंदुआ वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
Leopard attacked father and son in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा नगर से सटे माल गांव में घर की गैलरी में आए तेंदुए ने सोमवार सुबह पिता पुत्र पर हमला कर दिया। दोनों ने हिम्मत दिखाकर दो मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर उसके जबड़े से अपनी जिंदगी खींच ली। आखिर तेंदुआ वहां से भाग निकला। उसके हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने एहतियातन पिंजरा लगाकर गश्त शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह 6.30 बजे माल गांव निवासी दिनेश सिंह बिष्ट (29) घर की गैलरी के पास खड़े थे। इस दौरान तेंदुआ वहां आ धमका और उस पर झपट पड़ा। उसके शोर मचाने पर पिता धन सिंह बिष्ट (66) उसे बचाने के लिए गैलरी में आए गए। तेंदुआ बेटे को छोड़कर उन पर भी झपट पड़ा। पिता-पुत्र ने हिम्मत नहीं हारी और वन्य जीव के साथ करीब दो मिनट तक संघर्ष किया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी दोनों घायलों को एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि धन सिंह की पीठ और हाथ पर गहरे घाव बने हैं, जबकि दिनेश के गले पर तेंदुए के पंजों की खरोंचें आईं हैं। तेंदुए के हमले के बाद माल गांव के ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और नियमित गश्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
तेंदुए के हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने का आश्वासन दिया।



रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि पूरे क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। एक पिंजरा भी लगाया है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। घायलों के परिजनों को इलाज के लिए वन विभाग ने पांच-पांच हजार रुपये सहायता के तौर पर दे दिए हैं।- मोहन राम आर्या, रेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed