फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leave the mafia state: Rawat

माफिया राज्य छोड़ दें : रावत

Sat, 24 Jun 2017 10:48 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
 Leave the mafia state: Rawat
सीएम का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार पर पहली चोट करने की जरूरत है। उन्होंने माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि माफिया या तो राज्य छोड़ दें अथवा नियम कानूनों का पालन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह पारदर्शी सरकार चलाने पर जोर दे रहे हैं। इसीलिए भ्रष्टाचार को किसी भी दशा में नहीं पनपने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया तत्वों से नरमी नहीं बरती जाएगी। माफियाओं को या तो राज्य छोड़ना होगा अथवा यहां नियम कानूनों का पालन करना पड़ेगा। रावत ने कहा कि आज अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। उन्होंने एक जिले का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के समय में वहां पूरे साल में खनन से 13 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि इसी जिले में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान सिर्फ 14 दिन में 25 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।  
विज्ञापन


रावत ने राज्य की आर्थिक हालत का जिक्र करते हुए कहा कि आज केंद्र की सहायता के बगैर हम आगे नहीं बढ़ सकते। क्योंकि हमें सात हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है लेकिन जरूरत 40 हजार करोड़ की है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का काम आठ-नौ माह में पूरा कर लिया जाएगा। इस अस्पताल को भी सेना द्वारा संचालित करने पर विचार चल रहा है। सीएम बोले कि डाक्टरों की कमी पूरी करने के लिए सेना से रिटायर होने वाले डाक्टरों की सेवाएं लेने पर भी विचार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने बीते दिनों धल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत से भी बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed