फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leakage of Water Line in Almora

चर्च के समीप फटी पेयजल लाइन, देर शाम सुधारीकरण काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Leakage of Water Line in Almora
अल्मोडा में चर्च के समीप जल संस्थान की पाइप लाइन फटने से बहता पानी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में चर्च के पास जल संस्थान की पेयजल लाइन मंगलवार शाम को फट गई। इससे वहां पर पानी बहने लगा। सूचना मिलने पर जल संस्थान के अधिकारी मौके पर गए।
विज्ञापन

पेयजल लाइन फटने के कारण बुधवार को नरसिंहबाड़ी टैंक से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। हालांकि विभाग ने फटी पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर में चर्च के पास से गुजरने वाली पेयजल लाइन काफी जीर्णशीर्ण है। मंगलवार शाम पेयजल लाइन फट गई और इससे पान बहने लगा। राहगीर भी परेशान हो गए। इससे चिंतित स्थानीय लोगों ने जल संस्थान को सूचना दी। पता चलने पर जल संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई अर्जुन सिंह नेगी ने बताया कि पेयजल लाइन के फटे पाइप बदलने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पेयजल लाइन मरम्मत कार्य के कारण बुधवार को नगर के नरसिंहबाड़ी टैंक से जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed