फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   laptop Demands Members

Almora News: पंचायत अधिकारियों ने विवाह पंजीकरण के लिए लैपटॉप मांगें

Sat, 10 May 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 10 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
laptop Demands Members
बैठक कर बिना संसाधन जिम्मेदारी देने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण कराने में आड़े आ रही व्यावहारिक समस्याओं से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परेशान हैं। उन्होंने इसके लिए लैपटॉप समेत अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठा दी है।


ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की यहां आयोजित एक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। जिसमें विवाह पंजीकरण के कार्य में आ रही दिक्कतें प्रमुखता से उठीं। वक्ताओं ने कहा कि पंजीकरण के लिए जरूरी लैपटॉप व अन्य सुविधाएं जरूरी हैं, मगर बिना सुविधाएं दिए ही यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण की जिम्मेदारी दे दी। जिससे अब कई दिक्कतें आ रही हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार जोशी ने कहा कि पंचायत अधिकारियों को इसके लिए लैपटॉप समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कार्य करने में आसानी हो। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत कुंदन पुरी, ब्लॉक महामंत्री अब्बल बिष्ट, कोषाध्यक्ष हिमांशु नेगी, आनंद रावत आदि कई पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed