Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   landslide. population. onr thousand. drinking. water crisis.

Almora News: भूस्खलन से एक हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट

Sun, 20 Jul 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 20 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
landslide. population. onr thousand. drinking. water crisis.
कपकोट (बागेश्वर)। पोथिंग सड़क पर भूस्खलन होने से बेलंग गधेरे में बनी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कपकोट के सिलकानी, धौलानी, चखतरी आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। इससे एक हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। इसके चलते लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तहसील क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से पोथिंग सड़क पर भूस्खलन हो गया और भारी मात्रा में मलबा नदी में गिरने से सिलकानी-धौलानी-चखतरी ग्रेविटी पेयजल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। लोग धारे-नौलों से पीने का पानी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

जेई नीरज हरड़िया ने बताया कि मलबा गिरने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जल्द ही मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।

राजूहा माल्दे में चार दिन से नहीं टपकी पानी की बूंद
गरुड़। राजकीय जूनियर हाई स्कूल माल्दे में चार दिन से पानी की बूंद नहीं टपकी है। छात्र-छात्राएं घर से पीने का पानी ला रहे हैं। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भी आसपास के नलों से पानी जुटाना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य गंगा जोशी ने बताया कि पेयजल संकट की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी है। विद्यालय में 20 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय में आगामी पंचायत चुनाव का बूथ भी बनाया गया है। जेई अंजलि नेगी ने कहा कि लोनिवि के निर्माण कार्य के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed