फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Landslide at Vriddh Jageshwar road to be contained using a three-layer stabilization system

Almora News: वृद्ध जागेश्वर सड़क पर तीन लेयर में थमेगा भूस्खलन

Fri, 23 Oct 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Landslide at Vriddh Jageshwar road to be contained using a three-layer stabilization system
वृद्ध जागेश्वर सड़क पर भूस्खलन क्षेत्र का निरिक्षण करतीं भूवैज्ञानिकों की टीम। संवाद - फोटो : वृद्ध जागेश्वर सड़क पर भूस्खलन क्षेत्र का निरिक्षण करती भूवैज्ञानिकों की टीम। संवाद
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। वृद्ध जागेश्वर सड़क पर लगातार हो रहे भूस्खलन की समस्या का समाधान तलाशने के लिए लोक निर्माण विभाग के भूवैज्ञानिक डॉ. तुषार शर्मा और उनकी टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने भूस्खलन के कारणों और जमीन की स्थिति का जायजा लिया। भूवैज्ञानिक ने कहा कि विस्तृत परीक्षण के बाद ही समस्या के स्थायी समाधान पर निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि सड़क को चौड़ा कर तीन लेयर में मलबा रोकने की व्यवस्था करने की योजना है। इससे भविष्य में गिरने वाले मलबे को नियंत्रित करने और सड़क पर आवागमन सुचारू बनाए रखने में मदद मिल सकती है। निरीक्षण के दौरान टीम कुंजा तोक के शीर्ष हिस्से तक पहुंची, जहां से लगातार मलबा गिर रहा है। टीम ने मौके की स्थिति का आकलन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान केशर सिंह, हरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, दलीप सिंह, बिसन सिंह, प्रवीण सिंह, पंकज सिंह और गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंग्रेजों के समय का पैदल रास्ता भी खतरे की जद में
कुंजा गुठ के ग्राम प्रधान केशर सिंह समेत ग्रामीणों ने बताया कि अंग्रेजों के समय से बना पैदल रास्ता भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। लगातार मलबा गिरने से क्षेत्र में खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि आने वाले समय में और अधिक मलबा गिर सकता है। इससे सड़क और पैदल रास्ते को नुकसान पहुंचने के साथ ही स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। ग्रामीणों ने भूस्खलन रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed