{"_id":"598753aa4f1c1b69428b4932","slug":"ladies-rakhi-to-the-bandi-sikh-regiment-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने बांधी सिख रेजीमेंट के जवानों को राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने बांधी सिख रेजीमेंट के जवानों को राखी
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जवानों को राखी बांधती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कल्याण संस्था के संयोजन में महिलाओं ने आर्मी कैंट जाकर सिख रेजीमेंट के जवानों और अधिकारियों को राखी बांधी, साथ ही उनके दीर्घ जीवन की कामना की। महिलाओं ने देश की रक्षा में सैनिकों के योगदान को सराहा और कहा कि फौजी भाइयों के बलबूते ही देश सुरक्षित है। सैनिकों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
रविवार को महिलाएं कैंट स्थित 13 सिख रेजीमेंट पहुंचीं। इसके बाद रेजीमेंट के मेजर सन्नी राठी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने फौजी भाइयों की आरती उतारी। तत्पश्चात तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। महिलाओं ने रेजीमेंट के जवानों और अधिकारियों की दीर्घजीवन की कामना की।
विज्ञापन
13 सिख बटालियन के सभी जवान अभी अल्मोड़ा नहीं पहुंचे हैं। रेजीमेंट के सीमा पर तैनात अन्य जवानों के लिए महिला कल्याण संस्था द्वारा गत माह ही 700 राखियां सीमा पर भेजी जा चुकी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने और संचालन सचिव पुष्पा सती ने किया। राखी बांधने वालों में शांति साह, इंद्रा लोहनी, राधिका जोशी, कल्पना जोशी, रीता जोशी, आरती साह, ममता चौहान, सरला बिष्ट, रमा जोशी, चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, पुष्पा कैड़ा, सुनैना मेहरा, लीला खोलिया, अदिति अग्रवाल, लीला टम्टा, दीपा जोशी, कमला दुर्गापाल, दीपा जोशी, गायत्री परिवार की मंजू तिवाड़ी, मंजू जोशी आदि शामिल थीं। इस अवसर पर डा. जेसी दुर्गापाल आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन