फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Labour in Almora

श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Labour in Almora
अल्मोड़ा। जिले में श्रम विभाग संबंधित कार्यों के लिए अब लोगों को मीलों की दूरी तय कर जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग की ओर से आवेदन समेत विभिन्न प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी गई हैं। इससे कार्य में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। जिले के दस हजार से अधिक श्रमिकों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से लाभ मिल सकेगा। आवेदन के 30 दिनों बाद भी यदि रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण या अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिला लंबे क्षेत्र में फैला है। लोग दूर-दूर से जिला मुख्यालय आते हैं। सुदूर क्षेत्रों से लोगों को श्रम विभाग संबंधित कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार यहां आकर भी अधिकारी न मिल पाने या फिर दस्तावेज पूरे न होने पर आवेदक को खाली हाथ ही लौटना पड़ता था। इसमें समय और धन की अधिक बर्बादी होती थी। लाभार्थियों की समस्या को देखते हुए जिले में श्रम विभाग की ओर से पंजीकरण, नवीनीकरण आदि के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रम आयुक्त यूसी राय ने बताया कि 15 अगस्त से श्रम विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कोई भी आवेदक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें नए आवेदन, पंजीकरण, नवीनीकरण या किसी योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के 30 दिनों के भीतर ही यदि कोई त्रुटि नहीं पाई जाती है, तो उनके आवेदन स्वीकार कर लिए जाएगे। यदि कभी 30 दिनों के अंदर आवेदन स्वीकार नहीं हुए तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। जिले में पंजीकृत दस हजार से अधिक श्रमिकों को इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed