फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Labor Department of Almora gasping for settlement of the case

अल्मोड़ा: श्रम विभाग में दर्ज होते हैं केस, निपटारे में लगते हैं सालों

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Labor Department of Almora gasping for settlement of the case
अल्मोड़ा श्रम विभाग कार्यालय।संवाद - फोटो : ALMORA
संजय नयाल
विज्ञापन

अल्मोड़ा। श्रम विभाग में श्रमिक अपनी समस्याओं को लेकर केस दर्ज तो कराते हैं लेकिन उनके निस्तारण में सालों लग रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में श्रम विभाग बीते चार सालों में दर्ज मामलों के सापेक्ष महज 25 प्रतिशत वादों का ही निस्तारण कर सका है। पीड़ित लंबे समय से अपनी परेशानी का हल निकलने की उम्मीद में श्रम न्यायालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
अल्मोड़ा श्रम विभाग कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 से अब तक वेतन भुगतान और अन्य समस्याओं के समाधान की उम्मीद में 49 श्रमिकों ने केस दर्ज कराया लेकिन श्रम कार्यालय की सुस्ती इन श्रमिकों पर भारी पड़ रही है। इन चार सालों में महज 12 शिकायतों का ही निपटारा कर सका है। 37 शिकायतें अब भी श्रम न्यायालय स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन

ऐसे में श्रमिक श्रम कार्यालय और न्यायालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। श्रम कार्यालय में दर्ज अधिकतर मामले श्रमिकों को मानदेय और वेतन न मिलने के हैं।
इस वर्ष अभी तक दर्ज नहीं हुआ कोई मामला
अल्मोड़ा। श्रम कार्यालय में वर्ष 2019 में 12 शिकायतें दर्ज हुई थीं जिसमें से महज दो का ही निपटारा हो सका। वर्ष 2020 में दर्ज 16 वादों में से पांच और वर्ष 2021 में 17 वादों में से तीन का ही निस्तारण श्रम विभाग कर सका है। वर्ष 2022 में आए चार मामलों में दो का निस्तारण विभाग ने किया। वर्ष 2023 में फिलहाल अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम कार्यालय में दर्ज मामलों के जल्द निपटारे के प्रयास हो रहे हैं। स्थानीय कार्यालय में कोई मामला लंबित नहीं है। यहां दर्ज मामलों की हल्द्वानी स्थित श्रम न्यायालय में सुनवाई जारी है। हमारे स्तर के मामलों का निपटारा हो चुका है। - राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed