{"_id":"5789296f4f1c1b7d5f13e886","slug":"kunt-kakdigat-shrubs-grown-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंट-काकड़ीघाट सड़क में उगी झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंट-काकड़ीघाट सड़क में उगी झाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दशक बाद भी खूंट-काकड़ीघाट सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। सालों पूर्व सड़क कटान के बाद डामर नहीं हुआ है। कच्ची सड़क में वर्तमान में घास और झाड़ियां तक उग गई है, लेकिन संबंधित विभाग उदासीन बना हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
1980 के दशक में तत्कालीन पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्व. सोबन सिंह जीना के कार्यकाल में यह सड़क स्वीकृत हुई। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन यह सड़क पूरी नहीं बन सकी है। सड़क के सरना से सैंज तक पांच किमी सड़क काटी गई, लेकिन तीन दशक बाद भी सड़क में डामरीकरण नहीं हुआ है।
कच्ची सड़क में घास, झाड़ियां उग आई हैं। ऐसा लग रहा है कि इस स्थान पर सड़क कटी ही नहीं है, जो कि विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल को ग्रामीणों ने सड़क समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने सिद्धपुर, पतलिया, कुमान, बलम, सैंज, रैंगल आदि गांवों का भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने पतलिया गांव को सड़क से जोड़ने समेत अन्य समस्याएं उठाई। भाजपा नेता ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। उनके साथ भ्रमण में पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक उपप्रमुख आनंद डंगवाल, दीवान सिंह, रमेश बिष्ट, अनी राम, भुवन पाठक, ऊर्बादत्त पाठक, राजेंद्र पाठक, दीप पाठक आदि थे।