फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kunjwal heard mass problem

कुंजवाल ने सुनी जनसमस्या

Thu, 30 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 30 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kunjwal heard mass problem
कुंजवाल ने सुनी जनसमस्या - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने राजनीतिक क्षेत्र में आ रही  गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सिद्धांत विहीन और पद लोलुपता की भावना के चलते जनता के बीच नेताओं की साख गिर रही है।

विज्ञापन


लोकतंत्र की बेहतरी को निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुचिता और जन कल्याण की भावना से काम करना होगा, ताकि जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। कुंजवाल मनीआगर में नौगांव जिला पंचायत क्षेत्र के सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि ईमानदार राजनीति से ही देश का भला हो सकता है। कहा कि विधानसभा में बजट पारित होने के बावजूद राज्य को विकास के लिए बजट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि दलबदल के लिए राजनीति में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कुंजवाल ने कहा कि सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता निष्पक्ष होकर जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता मोहन सिंह सिंगवाल ने की। ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, एनडी भट्ट, नरेंद्र बनौला, दीवान आर्या, शेखर पांडे, दीवान बिष्ट, वीके भट्ट, हरीश ग्वालाकोटी, हीरा डोलिया, पीपी पांडे, नंदन सिंह,  कुंदन रौतेला, नारायण सिंह, बहादुर राम, शिवराज सिंह, सुभाष जोशी आदि ने  विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed