{"_id":"630cff64f83b46452a5230b6","slug":"kumaun-festival-is-in-full-swing-almora-news-hld47395997","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजन मेरा उस पार है मिलने को दिल बेकरार है मौसम....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजन मेरा उस पार है मिलने को दिल बेकरार है मौसम....
विज्ञापन
अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम करते कलाकार। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्रीराम सांस्कृतिक और सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में आयोजित 10 दिनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमाऊं महोत्सव जारी है। स्टार नाइट में विकास भारद्वाज की साजन मेरा उस पार है मिलने को दिल बेकरार है... की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कलाकारों ने ओ सखी मंगल गाओ रे आज मेरे पिया घर.., सैंया धीरे-धीरे.., भौजी हिट ठुमा-ठुमा.., ये देश है वीर जवानों अलबेलों का मस्तानों का आदि गीतों की भी प्रस्तुति दी। अंतर विद्यालयी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता प्रभारी युवम बोहरा और निर्णायक जयदीप पांडे थे।
कुमाऊंनी फैशन शो ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पहाड़ों का ठंड पानी छ यां कि मीठी वाणी पहाड़ छोड़न न लागनि.. आदि गीत गाए। मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा और विनीता लखचौरा थे। विशिष्ट अतिथि एसएसपी प्रदीप कुमार राय, रितु राय, सीओ ओशिन जोशी, जिला कमांडेंट होमगार्ड नितिन, कोतवाल राजेश यादव आदि थे। मुख्य संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सचिव वैभव पांडे, पंकज भगत, अखिलेख थापा ने अतिथियों का स्वागत किया।