{"_id":"a5d683729fd68a0cfd3c167fba055a74","slug":"kumaoni-language-conference-in-dole-23-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन डोल में 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन डोल में 23 से
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊंनी भाषा साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति और पहरु पत्रिका की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन कल्याणिका आश्रम डोल में 23 से 25 अक्तूबर को होगा। समिति की डोल में हुई बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
तय हुआ कि कविता और कहानी के साथ ही इस बार कुमाऊंनी भाषा में उपन्यास लेखन को बढ़ावा देने के लिए शेर सिंह मेहता को पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही कुमाऊंनी लोक कलाकारों को सम्मान देने को कुमाऊंनी संस्कृति सेवी सम्मान भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
समिति सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इस बार कुमाऊंनी साहित्यकार स्व. केदार सिंह कुंजवाल की फोटो प्रतीक चिन्ह के रूप में प्रदान करेगी।
सम्मेलन में साहित्यकारों, संस्कृति कर्मियों के साथ ही कुमाऊं के सभी विधायकों और सांसदों आदि को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में पहरू के संपादक डा. हयात सिंह रावत, दान सिंह फत्र्याल, रमेश राम, बालम सिंह ककोटी, धन सिंह फर्त्याल, चंदन सिंह रावत, अमर प्रकाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन