फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaon University intercollegiate cricket competition

कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 11 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 11 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रुद्रपुर महाविद्यालय ने तीन विकेट से जीत लिया है। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एचएस धामी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन


फाइनल मैच एसएसजे परिसर अल्मोड़ा और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर अल्मोड़ा परिसर ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अल्मोड़ा परिसर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रपुर की टीम ने 19वें ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। रुद्रपुर ने फाइनल मुकाबला तीन विकेट से जीता। विजेता टीम के पंकज पांडे ने 62 रन का योगदान दिया। अंपायर संजय वर्मा, देवेंद्र परिहार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एचएस धामी ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि शांति धामी थी। अध्यक्षता डीएसडब्ल्यू प्रो. दया पंत ने की।

इस अवसर पर  संजय गब्र्याल, डीके सेन, विनीत बिष्ट, भैरव गोस्वामी, केएल टम्टा, अक्षित पांडे, कल्पित रावत, पंकज बिष्ट, विकास कन्नौजिया, ललित सतवाल, श्याम भट्ट, किशन टम्टा, राजेंद्र सिंह राणा, चंदन लटवाल आदि मौजूद थे। स्कोरिंग कैलाश डोलिया ने की।


 इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का भी चयन किया गया। चयनकर्ता मुकेश तोमर और मनोज सनवाल थे। चयनित टीम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होने वाली अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भागीदारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed