{"_id":"58b856e14f1c1b87598309b9","slug":"kuhu-schuettler-won-the-silver-and-bronze-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटलर कुहू ने रजत और कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटलर कुहू ने रजत और कांस्य पदक जीता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
शटलर कुहू।
- फोटो : अमर उजाला
गुजरात के वलसाड में 25 फरवरी से दो मार्च तक हुई अतुल ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की कुहू ने महिला युगल में रजत और मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कुहू और असम की निग्शी हजारिका ने दीप्ति गुप्ता (छतीसगढ़) और प्रज्ञा (उप्र) की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-15 व 21-13 से हारकर फाइनल में स्थान बनाया, लेकिन फाइनल में कुहू और निग्शी हजारिका की जोड़ी को अनुरा प्रभुदेसाई और करिश्मा की जोड़ी ने 21-15 और 21-14 से पराजित किया। कुहू और निग्शी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में कुहू और रोहन कपूर (दिल्ली) को कांस्य पदक प्राप्त मिला। कुहू के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन