{"_id":"655ba126db3f7366ad068831","slug":"krishna-siya-vishal-chandan-ritesh-won-prizes-in-khel-mahakumbh-garud-news-c-321-1-shld1012-455-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: खेल महाकुंभ में कृष्ण, सिया, विशाल, चंदन, रितेश ने जीते इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: खेल महाकुंभ में कृष्ण, सिया, विशाल, चंदन, रितेश ने जीते इनाम
Mon, 20 Nov 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ के मिनी स्टेडियम पुरुडा में कबड्डी खेलते युवा। संवाद
गरुड़ (बागेश्वर)। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने किया। खेल महाकुंभ में कृष्ण बिष्ट, सिया तुलेरा, विशाल सिंह, चंदन, रितेश ने प्रथम स्थान पाया।
मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने किया। खेल महाकुंभ के विशिष्ट अतिथि मटेना के ग्राम प्रधान रवि शंकर बिष्ट ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से युवाओं का शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता के 60 मीटर बालक वर्ग दौड़ में कृष्ण सिंह ने प्रथम, अक्षय राणा ने द्वितीय, रवि कोहली ने तृतीय स्थान पाया। बालिकाओं की 60 मीटर दौड़ में सिया तुलेरा ने प्रथम संगीता बोरा ने द्वितीय, काजल ने तृतीय स्थान पाया। 600 मीटर बालक दौड़ में विशाल सिंह ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय, आदित्य नयाल ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद बालक वर्ग में चंदन ने प्रथम, निर्मल ने द्वितीय, अक्षत ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद बालक वर्ग में रितेश सिंह ने प्रथम, राहुल दोसाद ने द्वितीय, सचिन सिंह ने तृतीय स्थान पाया।
संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने कई प्रतियोगिताओं में अव्वल युवाओं को नकद धनराशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह थायत, रविंद्र कोहली, महिपाल गढ़िया, किरन पिमोली, सुंदर नेगी, खतीजा, दलीप भाकुनी, राजेंद्र पांडे, पूरन रौतेला आदि ने सहयोग दिया। संवाद