{"_id":"5fff3b868ebc3e31d240a1e6","slug":"krc-s-kota-recruitment-rally-in-ranikhet-from-26-march-ranikhet-news-hld411053597","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में केआरसी की कोटा भर्ती रैली 26 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में केआरसी की कोटा भर्ती रैली 26 मार्च से
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 26 मार्च से शुरू होगी। भर्ती में देश भर के सैन्य परिवारों से जुड़े युवक भाग ले सकते हैं। यह भर्ती यहां सेना के सोमनाथ मैदान में होगी। सैनिक जीडी के पदों के लिए प्रस्तावित इस भर्ती रैली में उत्तराखंड के अलावा तमाम राज्यों के सैन्य आश्रित युवा देश सेवा के लिए किस्मत आजमाएंगे।
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 26 मार्च से आयोजित होगी। 26 मार्च को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, भारतीय आदिवासी गोरखा) के लिए उत्तराखंड के सैन्य आश्रित युवाओं की भर्ती होगी।
27 मार्च को भी सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती में उप्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवक हिस्सा लेंगे। असम राइफल सहित पैरा मिलट्री फोर्स के आश्रित युवक भर्ती में भाग नहीं ले सकेंगे। बता दें कि गत माह दिसंबर में भी रानीखेत में कोटा भर्ती रैली हुई थी।