{"_id":"14e6fe678c1396f7cbfb9548d88a31a1","slug":"krc-joined-forces-personnel-in-ranikhet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआरसी के 113 रिक्रूट सेना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआरसी के 113 रिक्रूट सेना में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आन, बान और शान की कसम खाकर केआरसी के 113 रिक्रूट शनिवार को थल सेना में शामिल हो गए। मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय सोई ने कहा कि सेना देश सेवा के लिए बेहतर माध्यम है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षित जवानों से किसी भी कीमत पर देश की सीमाओं की रक्षा करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। जवानों ने उन्हें मार्च पास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय सोई ने सुबह कुमाऊं नागा रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह। जवानों और उनके अभिभावकों से ठसाठस भरे मैदान में प्रशिक्षित जवानों ने शानदार परेड की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन
सेना के धर्मगुरु पंडित सूबेदार प्रकाश चंद्रा और पादरी नायब सूबेदार थनग मीनलाल कीपगन ने जवानों को देश सेवा की कसम दिलाई। जवानों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल संजय सोई ने कहा कि प्रशिक्षित जवानों ने सेना में शामिल होकर अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ निर्णय लिया है।
उन्होंने सीमा की रक्षा करने के लिए वक्त पड़ने पर सर्वोच्व बलिदान देने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट कर्नल तुषार जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल टीपी शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल जीएसओ-1 प्रशिक्षण राम मोहन सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
परिजनों की आंखों में थे खुशी के आंसू
सोमनाथ मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर रिक्रूटों के परिजन भी मौजूद थे। पाल्यों को देश सेवा की शपथ लेता देख परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे थे। अधिकारियों, सैनिकों ने परिजनों से मुलाकात की।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सम्मानित रिक्रूट
- डीपीटी में मंजीत कुमार,
-फायरिंग में दयानंद यादव,
-ड्रिल में दीपक सती
-ओवरऑल प्रदर्शन में प्रीतम सिंह