{"_id":"589f4ccc4f1c1b905237cc91","slug":"krc-194-in-the-army-recruit-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केआरसी के 194 रिक्रूट शपथ लेकर थल सेना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केआरसी के 194 रिक्रूट शपथ लेकर थल सेना में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रिक्रूटों को मेडल पहनाते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदम-कदम बढ़ाए जा की स्वर लहरियों के बीच कुमाऊं नागा रेजीमेंट केंद्र के 194 रिक्रूट देश सेवा की शपथ लेकर सेना के अंग बन गए। धर्मगुरु सूबेदार प्रकाश चंद्रा ने रिक्रूटों को राष्ट्रीय ध्वज और गीता की कसम दिलाई। केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने कहा कि सेना में आकर जवानों ने सही निर्णय लिया है। उन्होंने देश की आन-बान और शान की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जवानों ने मार्च पास्ट और ड्रिल का नजारा पेश किया। केंद्र के डिप्टी कमांडेंट कर्नल नवदीप दहिया ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद धर्मगुरु सूबेदार प्रकाश चंद्रा ने रिक्रूटों को शपथ दिलाई। समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल दहिया ने कहा कि देश सेवा से बढ़कर कोई भी सेवा नहीं है। देश सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान की आवश्यकता पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। इस दौरान टीबीसी कर्नल नीरज सूद, मेजर अमित कुमार, ले. कर्नल टीपी शर्मा, जीएसओ-1 ले. कर्नल समर राघव, ले. कर्नल यासीन, मेजर बीएस हुलमनि, सूमे खड़क सिंह सहित तमाम अधिकारी, जवान मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में रिक्रूटों के परिजन भी मौजूद थे। जवानों के माता-पिता को गौरव मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन