{"_id":"16044215b424455be66b5fedced09db8","slug":"kotyudha-function-of-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट्यूड़ा में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट्यूड़ा में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोट्यूड़ा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने विधायक निधि से जूनियर हाईस्कूल भवन निर्माण को तीन लाख और फर्नीचर को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इससे पूर्व लोगों द्वारा विद्यालय का उच्चीकरण होने पर विधायक का आभार जताते हुए स्वागत किया। प्रधानाचार्य चतुर सिंह पटवाल ने विद्यालय की अख्या प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता पानसिंह ने और संचालन भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, बीडीसी सदस्य आनंद नाथ, प्रधान परूली देवी, ज्योत्सना कठायत, अमर सिंह रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, मान सिंह पटवाल, पीसी उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बच्चों द्वारा नशाखोरी, स्वच्छता अभियान को लेकर प्रस्तुत नाटक प्रभावी रहा।
विज्ञापन