फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kosi Barrage Almora

कोसी नदी में गाद आने से पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 07 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 07 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kosi Barrage Almora
कोसी बैराज अल्मोड़ा
अल्मोड़ा। शुक्रवार शाम कोसी नदी में आई बाढ़ के बाद जल संस्थान के पंप  हाउस में भारी मात्रा में मलबा भर गया जिससे तीनों पंप ठप हो गए हैं।  शनिवार को भी नगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली करीब एक लाख से अधिक  की आबादी को पानी नहीं मिल सका। पंपों में पानी घुस जाने और नदी में गाद  के कारण अगले दो तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद नहीं  है। जल संस्थान के महाप्रबंधक एचके पांडे सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर  पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


 शुक्रवार शाम मनान इलाके में तेज बारिश हुई जिससे कोसी नदी में बाढ़ आ गई और नदी का जल स्तर काफी ऊपर पहुंच गया। पानी के साथ नदी में भारी मात्रा में मलबा आदि भी आ गया। यह मलबा जल संस्थान के पंप हाउस में भर गया। जिससे जल संस्थान के तीनों पंपों ठप हो गए। जिससे शुक्रवार शाम से ही पानी की आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने के बाद जल संस्थान के महाप्रबंधक एचके पांडे भी नैनीताल से यहां पहुंच गए।  
विज्ञापन


 जल संस्थान के सभी कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया गया और शनिवार को नदी का जल स्तर नीचे आने के बाद पंपों को निकाला गया। साथ ही कर्मचारियों ने पंप हाउस में घुसा मलबा भी बाहर निकाला। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि पंपों में भरा पानी निकालकर सुखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नदी में काफी गाद भरी है और पंपों को दुरुस्त करने के बाद दो दिन बाद पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाने की उम्मीद है। इधर जल संस्थान ने शनिवार को नगर के कई इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed