{"_id":"5edf29e88ebc3e42fb109f34","slug":"kisan-shivir59","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत स्तर पर किसानों के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर, बुधवार से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत स्तर पर किसानों के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर, बुधवार से होगी शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृषि विभाग के तत्वावधान में प्रत्येक न्याय पंचायत में विशेष शिविर लगाए जायेंगे।
विज्ञापन
शिविर 10 जून से 23 जून तक न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे। शिविरों में किसानों को पीएम फ़सल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट योजना की जानकारी दी जाएगी और फार्म भराए जाएंगे। न्याय पंचायतों में शिविर सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक लगेंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को स्वयं या अधीनस्थ अधिकारी और प्रतिनिधि को शिविरों में भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शिविरों में कोरोना संक्रमण से बचाव को केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए किसानों को लाभान्वित करें। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि शिविर 11 ब्लाकों के प्रत्येक न्याय पंचायत में लगेंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन