फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khatri villagers took out protest procession

खत्याड़ी के ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन 

Mon, 11 Dec 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 11 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Khatri villagers took out protest procession
हिमांशु धर्मशक्तू की मौत का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर जुलूस निकालते खत्याड़ी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू के मौत का मामला 18 दिन बाद भी नहीं सुलझ पाया है। जोहार सांस्कृतिक संगठन और न्यू इंदिरा कॉलोनी समिति के बैनर तले खत्याड़ी वासियों ने सोमवार को जुलूस निकाला। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर चौघानपाटा में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस हिमांशु की मौत का खुलासा नहीं कर पाती है तो सीबीआई से जांच कराई जाए।

विज्ञापन


हिमांशु की मौत का मामला पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है, इसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार सांस्कृतिक संगठन और न्यू इंदिरा कॉलोनी समिति के बैनर तले चौघानपाटा से मृतक के पिता बलवंत सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जुलूस को कलक्ट्रेट गेट पर रोका गया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। हिमांशु के पिता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की गांधी पार्क में धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हिमांशु के हत्यारों का पता नहीं लगा सकी, जबकि पुलिस को हिमांशु के लापता होने के समय ही प्रमाण दे दिए गए थे। वक्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर अंसंतोष जताया। इस मौके पर हिमांशु के पिता फफक-फफक कर रो पड़े और न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शन में हवालबाग के ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, गोकरण सिंह, केपी जोशी, भूपेंद्र भोज, मनोज बिष्ट, जवाहर सिंह गनघरिया, बहादुर सिंह धर्मशक्तू, जगत मर्तोलिया, इंदिरा गनघरिया, दीपा बिष्ट, मंजू, नीमा, गीता, रुकमणि आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क जाकर आंदोलन को समर्थन दिया और हिमांशु की मौत के मामले की न्यायिक जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष दीवान बनौला, कुंदन बिष्ट, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, कुंदन सनवाल, कमलेश जोशी आदि ने भाग लिया। बाद में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इधर, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष सिकंदर पवार ने कहा है कि हिमांशु की मौत के दोषियों को कड़ी सजा मिले, लेकिन निर्दोषों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed