फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khanty Uttarakhandi will be AAP Chief Minister: Mohania

खांटी उत्तराखंडी होगा आप का मुख्यमंत्री : मोहनिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Khanty Uttarakhandi will be AAP Chief Minister: Mohania
रानीखेत। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री खांटी उत्तराखंडी और पूरे राज्य को करीब से जानने वाला होगा। यह कहना है प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का। पत्रकारों से वार्ता के दौरान मोहनिया ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से टूटकर आने वाले ईमानदार, बेदाग छवि के लोगों को ही पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। इधर, पार्टी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी ने आप की सदस्यता ली।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहनिया ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने गैरसैंण में आंदोलनरत महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज को सरकार का फेलियर करार देते हुए कहा कि इस घटना ने मुज्जफ्फर नगर कांड की याद दिला दी है।
विज्ञापन

इधर, शिव मंदिर सभागार में पार्टी के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि दिनेश मोहनिया ने दावा किया कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही रिवर्स पलायन शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड में दिल्ली विकास मॉडल लागू किया जाएगा, पहाड़ की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की लचर व्यवस्था को ठीक करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वह प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी को विधिवत आप पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, अमित जोशी, शेखर चंद्र, राजीव चौधरी, दिव्या रावत, भूपेंद्र आर्या, रजत कांडपाल, सुनील कुमार, नवीन भट्ट, प्रभुदयाल, भूपाल सिंह नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप उत्तराखंड के साथ हमेशा रहेगी खड़ी: मोहनिया
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के वृह्द कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी विधायक दिनेश मोहनिया के नेतृत्व में कई सदस्यों ने आप की सदस्यता ली। मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहनिया का भव्य स्वागत किया। मोहनिया ने महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और मुंशी हरी प्रसाद टम्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी पार्क से शिखर तिराहे तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। पार्टी समस्याओं को लेकर हमेशा उत्तराखंड के साथ खड़ी रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि जनता की हर समस्या के लिए अपनी ओर से प्रयास किए जाएंगे। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बसंत कुमार, अखिलेश टम्टा, आनंद सिंह बिष्ट, नंदन लाल शाह, नीरज सिंह, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, सोहित भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed