फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khanopurni named after river protection

 नदी संरक्षण के नाम पर खानापूृरी

Tue, 02 May 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Tue, 02 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
 Khanopurni named after river protection
इस तरह शूख रही गगास नदी। - फोटो : अमर उजाला

 गगास नदी को बचाने के लिए विभागों के पास ठोस योजनाएं नहीं हैं। भूमि संरक्षण वन प्रभाग के गगास रेंज का नाम इस जीवनदायिनी नदी के नाम पर रखा गया है। नदी में मिलने वाले बड़े नालों को रिचार्ज करने के दावे किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग नदी में बड़ा बैराज बनाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


वर्तमान में इस नदी से रानीखेत, कामा, बग्वालीपोखर, कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज, चिलियानौला ग्राम समूह और खीरो घाटी पेयजल पंपिंग योजनाएं संचालित हैं की जा रही है। जल निगम के ईई एके कटारिया ने बताया कि इन योजनाओं के लिए प्रतिदिन छह मीलियन लीटर (0.6 एमलडी) पानी की जरूरत होती है। भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने एक रेंज का नाम ही गगास रेंज रखा हुआ है।
विज्ञापन


डीएफओ बीके सिंह का कहना है कि गगास के संवर्धन को लेकर फिलहाल कोई योजना नहीं है। जायका योजना के तहत नदी में गिरने वाले बड़े नालों को रिचार्ज कराया जा रहा है। इसके तहत ऐना, डडगलिया, धनखोली, दुगौड़ा, जाना, कनलगांव, विंता, मझोली, नौकोट, पागसा आदि नालों में चैक डैम बनाए जा रहे हैं। नमी बरकरार रखने के लिए चाल, खाल बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


219 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधा रोपण का कार्य भी किया गया है। ग्रामीण अक्सर नदी किनारे चौड़ी पत्ती के पेड़ लगाने तथा डैम बनाने का सुझाव भी देते रहे हैं।   सिंचाई विभाग के ईई संजय शुक्ला का कहना है कि गगास नदी में बैराज निर्माण होना है। आईआईटी रुड़की इसका डीपीआर तैयार कर रहा है। उनका मानना है कि बड़ा बैराज बनने के बाद नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी तथा कई बंद स्रोत भी रिचार्ज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed