फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Khanan in Gomati

गोमती में रेता खनन करते पाया गया तो लीज होल्डरों के खिलाफ होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Khanan in Gomati
गोमती में अवैध खनन से बने गड़ढे - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती नदी में अवैध खनन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। जेसीबी समेत सभी वाहन जब्त किए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने खान अधिकारी से रिवर ट्रेनिंग के लीज होल्डरों के भंडारण की नापजोख करने को कहा है।
विज्ञापन

गोमती नदी में कई दिनों से अवैध खनन हो रहा है। इससे नदी में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। नदी बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों, बैजनाथ, फुलवारीगूंठ, तैलीहाट, भकुनखोला, सेलीहाट, माल्दे के ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार अवैध खनन रोकने की मांग की। इसके बावजूद नदी में अवैध खनन के लिए बृहस्पतिवार रात श्रमिकों के दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इससे तैलीहाट गांव निवासी श्रमिक दिनेश चंद्र जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। इसके बावजूद नदी में शनिवार तड़के भी अवैध खनन हुआ। तैलीहाट गांव निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता दयाल काला, ज्येष्ठ उपप्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा और क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि लोग सुबह, शाम डंपरों और मैक्स में बगैर रवन्ने के रेत, पत्थर ले जा रहे हैं लेकिन थाना बैजनाथ पुलिस आरोपी वाहनों की धरपकड़ नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed