{"_id":"5802693e4f1c1b762b290450","slug":"kemu-near-bus-upturned-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पातलीबगड़ के पास केमू की बस पलटी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पातलीबगड़ के पास केमू की बस पलटी, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रही केमू की बस सोमेश्वर से पहले पातलीबगड़ में पटवारी चौकी के पास सड़क में पलट गई, जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अलग-अलग वाहनों से बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया। बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को छुट्टी दे दी गई है जबकि पांच का अभी भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को केमू बस संख्या यूके 01-पीए-0051 हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुई। सुबह करीब पौने नौ बजे पातलीबगड़ में पटवारी चौकी के पास बस सड़क में पलट गई। दुर्घटना में दिनेश चंद्र कांडपाल पुत्र मथुरा दत्त निवासी जाखनदेवी, सुनीता बिष्ट पुत्री पान सिंह निवासी ऋषिकेश, पूजा नेगी पुत्री बहादुर सिंह निवासी सरकार की आली अल्मोड़ा, राधा नेगी पत्नी बहादुर सिंह निवासी सरकार की आली अल्मोड़ा, प्रकाश चंद्र पुत्र मनोरथ निवासी गोरापड़ाव हरिपुरा हल्द्वानी, सुमन मेहरा पत्नी विनोद मेहरा निवासी सरकार की आली, प्रेमा बिष्ट पत्नी मोहन सिंह बिष्ट निवासी सरकारी की आली अल्मोड़ा, सोनू सिंह पुत्र खान सिंह निवासी धारानौला, राकेश कुमार पुत्र महेश आर्या निवासी गोपालधारा, रघुनंदन जोशी पुत्र एमडी जोशी निवासी मल्ला थपलिया अल्मोड़ा, गोविंद वर्मा पुत्र जीएल वर्मा निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा घायल हो गए। इस बीच लोगों ने घायलों को अलग-अलग वाहनों से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को छुट्टी दे दी गई जबकि सुमन पत्नी विनोद, पूजा पुत्री बहादुर, राधा नेगी पत्नी बहादुर सिंह तीनों सरकार की आली, प्रकाश भट्ट पुत्र मनोरथ भट्ट गौरापड़ाव हल्द्वानी, सुनीता बिष्ट पत्नी पान सिंह बिष्ट ऋषिकेश का अभी उपचार चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उधर घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार सोमेश्वर गौरी दत्त तिवारी, पटवारी पकंज पाठक, कुंदन सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंचे। जबकि एडीएम इला गिरी, तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल आदि ने बेस अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना।
विज्ञापन