फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kautik cooperative crafts, agriculture, industries will boost

सहकारी कौतिक से शिल्प, कृषि, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 16 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 16 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kautik cooperative crafts, agriculture, industries will boost
सहकारिता सचिव की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। सरकार ने सहकारिता आजीविका सेवा मद में 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि से स्वयं सहायता समूहों के संवर्धन, प्रशिक्षण, कार्यक्षमता बढ़ोतरी के कार्य किए जाएंगे। प्रदेश के सहकारिता सचिव विजय कुमार ढौंडियाल ने कहा कि सहकारिता प्रजातंत्र, ग्रामीण विकास की धुरी है।

विज्ञापन


ग्रामीण शिल्प, कृषि, उद्योग, सांस्कृतिक परंपराओं, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए 19 जून से 21 जून तक गुरुड़ाबांज में पहली बार मंडलीय सहकारी प्रदर्शनी सहकारी कौतिक-2016 का आयोजन होगा। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए ढौंडियाल ने कहा कि कृषि के साथ ही सहकारिता महत्वपूर्ण है। सहकारिता का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका का पोषण करना है।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह, सहकारिता, प्रारंभिक ऋण सहकारिता समितियों (पैक्स) के माध्यम से ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सहकारिता एक स्वतंत्र आकाश है। नवाचार प्रयोग के माध्यम से आजीविका संवर्धन के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि समुदाय आधारित पर्यटन के माध्यम से ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हट्स बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुड़ाबांज में सहकारी कौतिक आयोजित करके ग्रामीण शिल्प, ऐपण, कृषि, उद्योगों को बढ़ावा देना है, ताकि पलायन पर अंकुश लग सके। प्रदर्शनी में आंचलिक व्यंजनों को भी स्थान दिया जाएगा। पर्वतीय बच्चों को कॅरिअर काउंसलिंग भी दी जाएगी। क्षेत्र की सांस्कृतिक थाती को भी बढ़ावा मिलेगा।

कौतुक जैविक कृषि के माध्यम से आजीविका संवर्धन पर केंद्रित है। तीन दिवसीय कौतिक में आजीविका संवर्धन, लोक कलाकारों, लोकगायकों का संगम, लोक व्यंजन, पर्वतीय उत्पादकों का प्रदर्शन भी होगा। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, डीसीबी निदेशक हर्ष कनवाल, महाप्रबंधक पीकेएस फर्त्याल, वित्त नियंत्रक मोहन लाल टम्टा आदि थे।


अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा की ओर से 19 जून को गुरुड़ाबांज में आयोजित तीन दिवसीय सहकारी कौतिक का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। डीसीबी के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा ने बताया कि अतिविशिष्ट अतिथि सहकारी मंत्री यशपाल आर्य होंगे जबकि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल अध्यक्षता करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed